हमारा नाम बाँके बिहारी ऐसे ही नही है!
दृश्य एक - स्थानः घर में खाने की मेज पर
बाँके बिहारीः डैड, ईसाबेला गेव मी हर बर्थडे कार्ड
हमः कौन ईसाबेला
बाँके बिहारीः डैड, ईसाबेला दैट लड़की ईन माई क्लास
हमः हूँ
(कुछ देर की चुप्पी)
बाँके बिहारीः डैड, ईसाबेला डिड दैट
हमः हूँ
(कुछ देर की चुप्पी)
बाँके बिहारीः डैड, ईसाबेला .. (आगे समझ नही आया क्या कहा)
बाँके बिहारीः डैड , यू नो ईसाबेला
हमः नही मेरे बाप! हम किसी ईसाबेला को नही जानते
बाँके बिहारीः बट ईसाबेला ईन माई क्लास
कुछ ही देर में बाँके बिहारी भाग कर क्लास की फोटो लाकर दिखाते हैं
बाँके बिहारीः डैड, दिस इस ईसाबेला
हमः ओये, ईसाबेला तेरी गर्लफ्रेंड है क्या?
बाँके बिहारीः No ooooooooooo
हमः तब क्या , तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड नही? है कोई तुम्हारी गर्लफ्रेंड है?
कुछ देर की चुप्पी
बाँके बिहारीः डैड!
हमः हूँ
बाँके बिहारीः निकोल इस माई गर्लफ्रेंड
हमारे दिल में बर्तन टूटने सरीखी आवाज आ रही है कि अब इसके दहेज में वह चावल मिल कैसे मिलेगी जिसमें हम रिटायर होके बैठने कि सोच रहे थे?
दृश्य दो - स्थानः घर के बाहर छोटा सा मैदान, हम अपनी कार साफ कर रहे हैं और बाँके अपनी साईकिल चला रहे हैं। तभी बाँके जोर से कहते हैं Wow। इसका मतलब है कि बाँके ने कोई बहुत ही जबरदस्त चीज देखी है। हम मुड़ कर देखते हैं तो सन्न रह जाते हैं. एक शोडषी बाला स्केटबोर्ड चलाते चलाते ठिठक कर रूक गयी है और हम दोनो को घूर रही है कि हम दोनो मे किसने Wow कहा? वह तो चल दी, पर अभी अभी बाहर निकली श्रीमती जी को पूरे आधे घँटे यह दलील हजम नही हुई कि शोडषी बाँके जी की हरकत पर ठिठकी थी। जब हमने बड़े प्यार से पूछा कि भैया "Wow तुमने कहा था?" तो बाँके जी का सिर हाँ में हिला। श्रीमती जी का जवाब था "बाप पर गया है।"
दृश्य तीनः बाँके जी अपने दादाजी के साथ बिस्तर पर सोने की तैयारी में
दादाजीः बेटा, सोने से पहले भगवान से प्रार्थना करते हैं।
बाँके बिहारीः व्हाट प्रार्थना दादा?
दादाजीः भगवान से माँगना है वह प्रार्थना से माँगो। माँगो, भगवान हमें बुद्धि दें।
बाँके बिहारीः ओके भगवान जी , बुद्दि दें।
दादाजीः और कुछ माँगो।
बाँके बिहारीः ओके भगवान जी , गिव मी डालर।
दादाजीः और कुछ माँगना है।
बाँके बिहारीः ओके भगवान जी , गिव मी सँतरा।
दादाजीः और थप्पड़ नहीं माँगोगे?
बाँके बिहारीःवह तो मम्मी देती हैं।

3 टिप्पणि(याँ):
श्रीमती जी का जवाब था "बाप पर गया है।"यह एक वाक्य तुम्हारी पत्नीश्री का अपने पति की कारगजारी,हरकतों, और फितरतों का जीवंत दस्तावेज है। पत्नी का अपने पति
की क्षमताओं पर अटूट विश्वास है। बधाई!
very good, bacche ke naam per apni harketein dal rahe ho atul miya. Ladki to dekh ke wow to tumhare dil se bhi (moonh se bhale hi nahi) nikla hoga.
ladkiyon ko dekh ke khush ho rahe hain!
chalo baap kee 'ek kism' kee chinta samapt hui!;-)
Theluwa
Post a Comment