प्रथम वीडियो ब्लाग प्रविष्टि
एलेनटाऊन में स्वामीनारायण संप्रदाय का भव्य मँदिर है। यहाँ हाल में जाना हुआ। नटखट टोली ने एक से बढ़कर एक पोज देने की ठान रखी थी। इन तस्वीरो को प्रायोगिक तौर पर वीडियो शो में परिवर्तित करके पेश करने की एक कोशिश की है। अगर इस वीडियो को पाठकगण बिना किसी असुविधा के देख सकते है तो फिर अपनी वीडियोग्राफी के नमूने भी पोस्ट करूँगा।
4 टिप्पणि(याँ):
बढ़िया दिख रहा है। धीमा है यहां। ब्राड बैंड वाले जल्दी देख लेंगे।प्रथम होने की बधाई़!
शुक्ला जी,
बधाई मत व्यर्थ कीजिए वैसे ही नेट पर टिप्पणी का टोटा पड़ा है। ये वाली प्रविष्टि तो चित्रों का स्लाईड शो है। असली विडीओकास्ट तब मानेंगे जब कुछ ऐसा होगा
पिंकी ओ पिंकी
पंकज
फोटोग्राफ़ अच्छे लग रहे है, यदि बैकग्राउन्ड मे थोड़ा म्यूजिक का भी जुगाड़ हो जाता थो,और मजा आ जायेगा।
मिर्ची सेठ जी,जब अगला पहले नम्बर की बात कहकर बता रहा है तो हमने मानलिया। सहज विश्वासी हूं। आपकी बात का जवाब अतुल देंगे।
Post a Comment